व्यापारिक समस्याओं के समाधान को लेकर जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“A meeting of the District Trade Facilitation Committee was organized to address and resolve business-related issues.” IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के व्यापारिक वातावरण को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के साथ व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

व्यापारियों ने उठाईं अतिक्रमण और यातायात की समस्याएं

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक के दौरान विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अतिक्रमण, यातायात जाम, पार्किंग व्यवस्था, सड़कों की खराब स्थिति तथा जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और आसपास के बाजार क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं से भी प्रशासन को अवगत कराया।

प्रशासन ने दिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया, जिससे समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) योगेश Kumar विजय तथा उप आयुक्त प्रशासन, राज्य कर विभाग अजित कुमार सिंह ने किया। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, प्राधिकरण और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment