निगम मुख्यालय पर सदन व कार्यकारिणी कक्ष का किया मेयर और नगर आयुक्त ने किया लोकार्पण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Mayor and Municipal Commissioner Inaugurate Council and Executive Chambers at Corporation Headquarters IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

नगर निगम मुख्यालय में सदन कक्ष तथा कार्यकारिणी कक्ष का जीर्णोद्धार कर नए स्वरूप में तैयार किया गया, जिसका लोकार्पण मेयर सुनीता दयाल ने किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, समस्त निगम के पार्षद और अधिकारी उपस्थित रहे।

सदन कक्ष की नई सुविधाएं

ALSO READ:https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ghaziabad-mission-shakti-gallery-ghaziabad-women-empowerment-inspiring-stories-local18-10090061.html

सदन कक्ष में 100 पार्षदों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई और अधिकारियों के बैठने के लिए समुचित प्रबंध किए गए। पार्षदों ने निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी को धन्यवाद दिया।

नगर आयुक्त ने बताया कि आग लगने के बाद सदन कक्ष पूरी तरह से खराब हो गया था और इलेक्ट्रिक वायर जल गई थी, जिसे बदलकर नया इलेक्ट्रिक पैनल लगाया गया। साथ ही फर्नीचर, एसी और अग्नि संयंत्र जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

कार्यकारिणी कक्ष और लागत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

कार्यकारिणी कक्ष को भी सुविधाजनक बनाया गया है। मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि कार्यकारिणी कक्ष के जीर्णोद्धार पर 57 लाख रुपये और सदन कक्ष पर 75 लाख रुपये खर्च किए गए। पार्षदों और अधिकारियों के लिए पर्याप्त प्रकाश और बैठने की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

निर्माण विभाग की टीम की मेहनत की सराहना करते हुए कार्यक्रम में सभी पार्षद और निगम अधिकारी उपस्थित रहे और नव निर्मित कक्षों का अवलोकन किया।

Share This Article
Leave a comment