हापुड़ (शिखर समाचार)।
जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए दो इंस्पेक्टर, 12 उपनिरीक्षकों सहित कुल 45 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस कार्रवाई के तहत एक इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर भी किया गया है।
इंस्पेक्टर स्तर पर बड़ा फेरबदल
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को पिलखुवा से गढ़ थाने का अतिरिक्त थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर भंवर सिंह को गढ़ क्षेत्राधिकारी कार्यालय से लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही महिला कांस्टेबल रुपा को थाना कपूरपुर से लाइन हाजिर किया गया है।
उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों में बदलाव
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उपनिरीक्षकों में शीलेंद्र कुमार को थाना हापुड़ देहात से धौलाना, जसवीर सिंह को हापुड़ देहात से न्यायालय सुरक्षा, कुलदीप सिंह को हाफिजपुर से महिला थाना और नीरज कपिल को बाबूगढ़ से फिंगर प्रिंट ब्यूरो भेजा गया है। दिनेश चंद गौतम को पिलखुवा से बाबूगढ़, निर्भय सिंह को सिंभावली से कपूरपुर, राजकुमार को पुलिस लाइन से हापुड़ देहात तथा नवीन गौतम को सिंभावली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में बाबूगढ़ तैनात किया गया है।
अन्य कर्मियों के स्थानांतरण, प्रशासनिक मजबूती पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
इसके अलावा आशुतोष रावत को पुलिस लाइन से ई-साक्ष्य पुलिस कार्यालय, विपुल कुमार को पुलिस लाइन से यक्ष ऐप (डीसीआरबी कार्यालय) का प्रभारी बनाया गया है। विवेक अग्रवाल को पुलिस लाइन से बाबूगढ़ भेजा गया है। हालांकि देंद्र कुमार का गढ़मुक्तेश्वर के लिए किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।
इसी क्रम में 27 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को भी विभिन्न थानों, पुलिस लाइन और अन्य इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए किया गया है।
