बिजनौर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : बेशकीमती खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी, अवैध कटान पर नहीं लग पा रही रोक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Major action by the Forest Department in **Bijnor**: Pickup loaded with valuable **Khair wood** seized; illegal logging continues unabated. IMAGE CREDIT TO वन विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। बढ़ापुर क्षेत्र के साहूवाला वन क्षेत्र में वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षित जंगल से काटी जा रही प्रतिबंधित और बेशकीमती खैर की लकड़ियों से भरी महिंद्रा पिकअप वाहन को चालक सहित पकड़ लिया। वाहन को कब्जे में लेकर जुर्माना लगाया गया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। क्षेत्र में लगातार हो रहे पेड़ों के अवैध कटान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

नगीना हरेवली मार्ग पर घेराबंदी में पकड़ा गया वाहन

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

साहूवाला वन रेंज के अंतर्गत इनायतपुर चौकी पर तैनात दरोगा साजिद मलिक ने बताया कि सोमवार सुबह टीम को सूचना मिली कि नगीना हरेवली मार्ग पर बांध के पास एक पिकअप वाहन में अवैध खैर की लकड़ी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। जांच में वाहन में खैर की बेशकीमती लकड़ियां भरी मिलीं।

आरोपी और वाहन पर की गई कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

वन विभाग ने वाहन और चालक प्रीतम सिंह, पुत्र फुकन सिंह, निवासी ग्राम मानपुर, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद को पकड़कर साहूवाला वन रेंज कार्यालय ले आई। विभागीय कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया गया और लकड़ियों पर अर्थदंड लगाया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

क्षेत्र में अवैध कटान की घटनाएं लगातार जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

क्षेत्र में प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लकड़ी माफिया रात के समय जंगलों में बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व भी खैर की लकड़ियां काटकर चार पहिया वाहन में ले जाई जा रही थीं, लेकिन हरेवली रामगंगा बैराज के पास वाहन नदी में गिर गया और तस्कर मौके से फरार हो गए।

इसके अलावा ग्राम नकीपुर में भी बड़े पैमाने पर हरे पेड़ों के कटान का मामला सामने आया। लगभग 150 हरे-भरे आम के पेड़ काट दिए गए, जबकि वन विभाग से केवल 22 पेड़ों की अनुमति थी। ठेकेदार द्वारा खुदाई मशीन से पेड़ों की जड़ें तक निकाल दी गईं। इन घटनाओं से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment