गाजियाबाद (शिखर समाचार)
थाना लोनी पुलिस ने मिश्रित अवैध आतिशबाजी पटाखे बनाने वाले 2 अभियुक्त शहनावाज और अनीस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 42 किलो विस्फोटक, 4 मशीन पटाखे बनाने वाली, 40 किलो फेवीकोल व 26 कट्टे प्लास्टिक के कट्टों में मिश्रित अवैध पटाखे बनाने का समान बरामद किया।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस के अनुसार यह दोनों फारुखनगर से पटाखा बनाने का सामान लाकर बेचा करते थे। थाना अध्यक्ष लोनी ने बताया कि चेकिंग के दौरान इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक और कच्चा माल बरामद हुआ।
अवैध पटाखा निर्माण और बिक्री
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह दोनों मशीन के माध्यम से पटाखे बनाने का काम किया करते थे। पटाखे बनाने के लिए उनके पास कोई लाइसेंस नहीं था। वह फरुखनगर से कच्चा माल लाकर पटाखे बनाते और शादी व अन्य कार्यक्रमों में बेचा करते थे। प्राप्त आमदनी को दोनों आपस में बांट लेते थे।
