गाजियाबाद में कुष्ठ रोग जांच को मिली नई मजबूती, संजयनगर अस्पताल में एसएसएस प्रयोगशाला का उद्घाटन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Leprosy Detection Gets a Boost in Ghaziabad: SSS Laboratory Inaugurated at Sanjay Nagar Hospital IMAGE CREDIT TO चिकित्सा विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में जनपद गाजियाबाद में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की पुष्टि के लिए स्लिट स्किन स्मीयर (एसएसएस) जांच सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय संजयनगर में अत्याधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित विक्रम ने फीता काटकर किया। यह कार्य उत्तर प्रदेश की राज्य कुष्ठ अधिकारी डॉ जया देहलवी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में किया गया है।

संजयनगर अस्पताल में अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित विक्रम ने कहा कि इस प्रयोगशाला के शुरू होने से अब जनपद के मरीजों को जांच के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इससे रोग की शीघ्र पहचान संभव होगी और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग के उन्मूलन के लिए समय पर जांच और पुष्टि अत्यंत आवश्यक है तथा यह प्रयोगशाला उस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक जनपद गाजियाबाद के संदिग्ध कुष्ठ रोगियों को स्लिट स्किन स्मीयर जांच के लिए टीएलएम दिल्ली भेजा जाता था। कई बार जांच और रिपोर्ट प्राप्त होने में अत्यधिक समय लग जाता था, जिससे मरीजों के उपचार में देरी होती थी। अब गाजियाबाद में ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से जांच प्रक्रिया तेज होगी और रोगियों को जल्द लाभ मिल सकेगा।

कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को मिलेगी गति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अधिकारियों के अनुसार नई प्रयोगशाला के संचालन से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा जनपद में कुष्ठ रोग की रोकथाम और नियंत्रण को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय गुप्ता, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ राजेश तेवतिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर०के० गुप्ता, डॉ रविन्द्र कुमार, उप जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ निहारिका केसरवानी, सूक्ष्मजीव विज्ञानी डॉ सुरूचि सैनी, सुरभि दीक्षित, प्रयोगशाला तकनीशियन नवीन राय, त्रिपुरारी नाथ त्रिपाठी, आर०के० पाण्डेय, प्रवीन कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कुष्ठ कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment