आईटीएस मोहननगर की सेलिब्रिटी नाइट में लक्ष्य कपूर का जलवा

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Lakshya Kapoor Shines at Celebrity Night of ITS Mohan Nagar IMAGE CREDIT TO इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार)
आईटीएस मोहननगर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव NAVTARANG–WYSIWG 2026 का भव्य समापन प्रसिद्ध गायक लक्ष्य कपूर की ऊर्जावान प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट के दूसरे दिन आयोजित सेलिब्रिटी नाइट विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह के लिए अविस्मरणीय बन गई।

लक्ष्य कपूर की प्रस्तुति और कार्यक्रम का उत्साह

ALSO READ:https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ghaziabad-mission-shakti-gallery-ghaziabad-women-empowerment-inspiring-stories-local18-10090061.html

कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। जैसे ही लक्ष्य कपूर मंच पर पहुंचे, तालियों और जयकारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मोबाइल फ्लैशलाइट्स की रोशनी और युवाओं के उत्साह ने पूरे परिसर को संगीतमय जश्न में बदल दिया।

आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि NAVTARANG–WYSIWG केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच है। ऐसे आयोजन आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं।

प्रतियोगिताएं और प्रतिभागियों की संख्या

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

इस वार्षिकोत्सव में कुल 23 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें क्विज, क्रॉसवर्ड, बिजनेस प्लान, सोलो एवं ग्रुप डांस, टी शर्ट पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, नेल आर्ट, स्ट्रीट प्ले, सोलो सिंगिंग, बैटल ऑफ बैंड, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैशन शो, पोएट्री, मिमिक्री, अंताक्षरी, डुएट सिंगिंग, डिबेट, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और सुडोकु जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।

दिल्ली, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, मोदीनगर, दादरी, नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित 100 से अधिक संस्थानों के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

समापन समारोह और प्रमुख उपस्थित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

लक्ष्य कपूर ने गीतों के साथ-साथ दर्शकों से संवाद कर कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से आईटीएस का प्रांगण गुंजायमान होता रहा।

समापन अवसर पर आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार, डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय, यूजी कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. नैंसी शर्मा, अकादमिक डीन डॉ. विदुषी सिंह सहित समस्त संकाय सदस्य, इवेंट कोऑर्डिनेटर्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment