मोदीनगर में चिकित्सक के खाते से 30 लाख रुपये पार, ठगी की आशंका, साइबर सेल को सौंपी गई जांच

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
₹30 Lakh Withdrawn from Doctor’s Account in Modinagar; Suspected Fraud, Investigation Handed Over to Cyber Cell IMAGE CREDIT TO POLICE

मोदीनगर (शिखर समाचार)

चिकित्सक के खाते से 30 लाख रुपये ग़ायब, क्षेत्र में हड़कंप

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

नगर की श्रीनगर कॉलोनी निवासी चिकित्सक श्रवण कुमार शर्मा के बैंक खाते से 30 लाख रुपये पार होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित चिकित्सक ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण को साइबर प्रकोष्ठ को भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार शर्मा का खाता उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थानीय शाखा में संचालित है। बृहस्पतिवार को वह अपनी पासबुक में प्रविष्टि कराने के उद्देश्य से बैंक पहुंचे थे। जब पासबुक में लेन-देन का विवरण दर्ज कराया गया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खाते से 17 और 18 फरवरी को उनकी बिना अनुमति अलग-अलग खातों में कुल 30 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए गए थे।

बैंक और पुलिस कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

चिकित्सक के अनुसार उन्होंने तत्काल शाखा प्रबंधक से इस संबंध में जानकारी ली, लेकिन उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उन्होंने यह भी बताया कि इतनी बड़ी धनराशि के स्थानांतरण की कोई पूर्व सूचना उन्हें संदेश या अन्य माध्यम से प्राप्त नहीं हुई। इससे यह आशंका गहराती जा रही है कि मामला सुनियोजित साइबर ठगी का हो सकता है।

शुक्रवार को चिकित्सक ने थाने पहुंचकर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बैंक खातों का ब्यौरा, धनराशि के स्थानांतरण का माध्यम और संबंधित खाताधारकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच के बाद प्रकरण को साइबर प्रकोष्ठ को प्रेषित कर दिया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी और दोषियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूर्ण होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
Leave a comment