कविनगर पुलिस ने मुठभेड़ में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Kavinagar police arrested a suspect in an encounter; sustained a gunshot wound in the leg IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ का सिलसिला बरकरार है। ताजा मामला थाना कवि नगर क्षेत्र के महागुन पुरम का है। जहाँ पुलिस ने मुठभेड़ में एक अभियुक्त अमरपाल को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ में अमरपाल को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि महागुन पुरम में पुलिस चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा और फिसल कर गिर गया। उसने पुलिस से बचने के लिए अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसे गोली लग गई। अमरपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अमरपाल के पास से अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है।

WhatsApp Image 2025 11 22 at 9.28.25 PM
Share This Article
Leave a comment