कला मंजरी वार्षिकोत्सव आयोजित, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Kala Manjari Annual Festival Organized, Children’s Performances Captivate Audience IMAGE CREDIT TO SCHOOL

हापुड़ (शिखर समाचार): ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘कला मंजरी’ धूमधाम से आयोजित

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मन मोह लिया

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

नगर के ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘कला मंजरी’ बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोतवाल विनोद कुमार, पूर्व विधायक गजराज सिंह और डॉ सुमन अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत नृत्य से शुरुआत हुई, जिसमें छोटे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। राजस्थानी लोकनृत्य “लुक हुप ना जामी” ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरी, जबकि शिव आराधना प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। संगीतमय प्रस्तुति “नमामि गंगे” के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

सामाजिक जागरूकता और रचनात्मक प्रस्तुतियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

“छोटे उस्तादों की महफिल” और लघु नाटिका “मोबाइल से दूरी” ने सामाजिक जागरूकता को मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। “सफर से सफलता तक चंद्रयान मिशन” पर आधारित प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा दिखाई। पंजाबी नृत्य ने उत्साह और उमंग से भरे दृश्य प्रस्तुत किए।

देशभक्ति, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

अध्यापिकाओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत “मिट्टी के बेटे” ने सभी को भावुक किया। योग प्रस्तुति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। अंत में “राधा-कृष्ण रंगरास” ने सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में मंच पर उतारा।

स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम धीर और चेयरपर्सन रजनी गोयल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों का उत्साह बढ़ाते हैं और उनके आत्मविश्वास व मनोबल को मजबूत करते हैं।

Share This Article
Leave a comment