सर्राफा बाजार में ढाई किलो सोना लेकर कारीगर फरार पौने चार करोड़ रुपये के गबन से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Jewellery Market Shock: Artisan Absconds with 2.5 Kg of Gold Worth Nearly ₹3.75 Crore; Police Launch Investigation. IMAGE CREDIT TO फाइल फोटो

हापुड़ (शिखर समाचार)। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां सोने की ढलाई और पॉलिश करने वाला महाराष्ट्र का एक कारीगर करीब एक दर्जन सर्राफा कारोबारियों का पौने चार करोड़ रुपये मूल्य का ढाई किलो सोना लेकर फरार हो गया है। इस घटना से पूरे सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया है।

ढाई किलो सोना लेकर कारीगर फरार, सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी एक कारीगर पिछले कई वर्षों से सर्राफा बाजार में सोना गलाने, पॉलिश करने और ढलाई का कार्य करता था। अपने साफ-सुथरे काम और भरोसेमंद व्यवहार के चलते उसने स्थानीय व्यापारियों का विश्वास जीत लिया था।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सर्राफा बाजार के कई व्यापारियों ने साफ-सफाई और पॉलिश के लिए राजू नाम के इस कारीगर को कुल ढाई किलो सोना सौंपा था। मौका पाकर कारीगर दुकान बंद कर फरार हो गया। जब व्यापारी अपनी कारीगरी का सामान लेने उसकी दुकान पर पहुँचे, तो वह गायब मिला। सोना लेकर भागने की खबर फैलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी अपने स्तर से उसकी तलाश कर रहे हैं, हालांकि सोने का पक्का बिल न होने के कारण अभी तक थाने में औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है।

शिकायत नहीं मिलने पर भी पुलिस कर रही जांच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने इस संबंध में बताया कि मामले में किसी भी कारोबारी की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत या जानकारी नहीं दी गई है, फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment