आईटीएस यूजी स्पोर्ट्स मीट 2026 में खेल प्रतिभा का जलवा, हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई दमदार भागीदारी

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
The ITS UG Sports Meet 2026 showcased outstanding athletic talent, with thousands of students demonstrating remarkable participation and sportsmanship. IMAGE CREDIT TO ITS

आईटीएस यूजी स्पोर्ट्स मीट 2026 में खेल प्रतिभा का जलवा, हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई दमदार भागीदारी

गाजियाबाद। आईटीएस मोहन नगर यूजी कैंपस में बीबीए और बीसीए विद्यार्थियों के लिए आयोजित द्वि-दिवसीय वार्षिक यूजी स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य और सफल आयोजन 13–14 फरवरी को संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और महामाया स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा मंच प्रदान करना था, जहां वे टीम भावना के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करें।

उद्घाटन समारोह में अधिकारियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

स्पोर्ट्स मीट का औपचारिक उद्घाटन आईटीएस समूह के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, यूजी कैंपस की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नैन्सी शर्मा, अकादमिक डीन प्रो. (डॉ.) विदुषी सिंह, आयोजन समिति के सदस्य प्रो. आदिल खान, डॉ. नीरज कुमार जैन, प्रो. विकास कुमार, प्रो. प्रशांत त्यागी, प्रो. अमित शर्मा, प्रो. मानवी नेहरा, रजिस्ट्रार विकास त्यागी और स्पोर्ट्स ऑफिसर अनुज चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन समारोह में आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अजय कुमार, आईटीएस मोहन नगर (एमबीए/एमसीए) के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, संकाय सदस्य और बीबीए-बीसीए के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आपसी समझ, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नैन्सी शर्मा ने कहा कि खेलों से टीम भावना मजबूत होती है और रणनीति बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने की सीख मिलती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार बनती है।

खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाई जबरदस्त प्रतिभा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

दो दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, वॉलीबॉल, टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, 100 मीटर दौड़, लेमन रेस और सैक रेस सहित आठ प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

करीब एक हजार से अधिक बीबीए और बीसीए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनुशासन और टीम स्पिरिट का शानदार प्रदर्शन किया।

  • क्रिकेट पुरुष वर्ग: बीबीए तृतीय वर्ष टीम ने पहला स्थान हासिल किया, बीबीए द्वितीय वर्ष टीम दूसरे स्थान पर रही। मैन ऑफ द मैच – रोहन (बीबीए तृतीय वर्ष)।
  • बैडमिंटन: महिला वर्ग में बीबीए प्रथम वर्ष की वेदिका और भूमि विजेता, पुरुष वर्ग में शिवांग बुद्धिराजा और मन्नू फोगाट।
  • टेबल टेनिस: महिला वर्ग – अतिशा रुहेना और कामाक्षी (बीसीए प्रथम वर्ष), पुरुष वर्ग – क्रिश (बीसीए द्वितीय वर्ष) और प्रशांत शर्मा (बीसीए प्रथम वर्ष)।
  • वॉलीबॉल पुरुष वर्ग: बीसीए तृतीय वर्ष प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष द्वितीय।
  • टग ऑफ वॉर: महिला वर्ग – बीबीए द्वितीय + बीसीए द्वितीय वर्ष संयुक्त टीम, पुरुष वर्ग – बीसीए प्रथम वर्ष।
  • 100 मीटर दौड़: महिला वर्ग – शोभा शर्मा (बीसीए द्वितीय वर्ष), पुरुष वर्ग – अश्वनी तोमर (बीबीए द्वितीय वर्ष)।
  • लेमन रेस: महिला वर्ग – जुवेरिया (बीबीए प्रथम वर्ष), पुरुष वर्ग – जयंत (बीबीए तृतीय वर्ष)।
  • सैक रेस: महिला वर्ग – मानसी (बीसीए प्रथम वर्ष), पुरुष वर्ग – प्रांजल (बीसीए तृतीय वर्ष)।

समापन समारोह और पुरस्कार वितरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

समापन समारोह में आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पीआर) सुरिंदर सूद और प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नैन्सी शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी, पदक, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, संकायजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यूजी स्पोर्ट्स मीट–2026 ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को सुदृढ़ करते हुए पूरे परिसर में ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया।

Share This Article
Leave a comment