आईटीएस मोहन नगर की छात्रा सान्वी तनेजा ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम स्थान, एक लाख रुपये का पुरस्कार हासिल कर गाजियाबाद का नाम रोशन

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
ITS Mohan Nagar Student Sanvi Taneja Wins First Place at National Level, Earns ₹1 Lakh Prize and Brings Glory to Ghaziabad IMAGE CREDIT TO ITS

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

आईटीएस यूजी कैंपस की बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा सान्वी तनेजा ने भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान और गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित की गई थी। देशभर से 70,000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच सान्वी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें 17 फरवरी 2026 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में 1,00,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

परीक्षा की प्रक्रिया और चयन

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

31 जनवरी 2026 को देशभर के 150 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 70 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के प्रथम खंड ‘अ’ में भारतीय ज्ञान परंपरा, कला, संस्कृति, विज्ञान और सामाजिक विषयों से संबंधित 180 वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए थे, जिनमें से 80 अंकों के 80 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य था। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था लागू थी।

द्वितीय खंड ‘ब’ में छह वर्णनात्मक प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का 20 अंकों का उत्तर किसी भी भाषा में लिखना था। प्रश्नपत्र कुल 100 अंकों का था। प्रथम चरण के मूल्यांकन के आधार पर प्रत्येक केंद्र से शीर्ष 10 विद्यार्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद देशभर से 41 छात्रों का चयन हुआ, जिनमें सान्वी तनेजा ने भी अपनी जगह बनाई। अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ समिति द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किया गया, जिसमें विषय की गहन समझ, संकल्पनात्मक स्पष्टता और विश्लेषणात्मक क्षमता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। अंतिम रूप से सात छात्रों का चयन हुआ, जिनमें सान्वी तनेजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्य को द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

संस्थान और प्रबंधन की सराहना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

आईटीएस मोहन नगर में आईटीएस यंग इंडिया मंथन सीरीज़ के शुभारंभ अवसर पर वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सान्वी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेकर उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) नैंसी शर्मा ने सान्वी और उनके परिवार को बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्रीय संयोजक प्रो. शिवराज सिंह तथा मेरठ प्रांत के जॉइंट सेक्रेटरी एवं गाजियाबाद संयोजक प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार ने सान्वी, संस्थान प्रबंधन और परीक्षा समन्वयक डॉ. मनोज कुमार को शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह और प्रेरक संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीपी वेव सिटी गाजियाबाद प्रियाश्री पाल ने सान्वी तनेजा को सम्मान पत्र भेंट किया और अपने प्रेरक उद्बोधन में स्पष्टता, साहस, अनुशासन और नैतिक आचरण के महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) नैंसी शर्मा, डीन (अकादमिक) डॉ. विदूषी सिंह, बीबीए विभागाध्यक्ष प्रो. आदिल खान, बीबीए प्रथम वर्ष कोऑर्डिनेटर डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, संकाय सदस्य तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment