आईटीएस मोहननगर में नवतरंग एवं विजविग 2026 का भव्य आगाज़, 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने बिखेरा हुनर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The grand inauguration of Navtarang and Vizwig 2026 was held at ITS Mohannagar, with more than 1,500 participants showcasing their talent. IMAGE CREDIT TO आईटीएस इंस्टीट्यूट

आरव शर्मा गाजियाबाद (शिखर समाचार)|
26 और 27 फरवरी 2026 को आईटीएस मोहननगर में आयोजित वार्षिकोत्सव ‘नवतरंग एवं विजविग इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अजय कुमार, यूजी कैंपस की प्राचार्या डॉ. नैंसी शर्मा तथा निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

दो दिवसीय इस सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी अतिरिक्त प्रतिभाओं के प्रदर्शन हेतु सशक्त मंच प्रदान करना है।

भव्य शुभारंभ और सांस्कृतिक प्रस्तुति

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित माया कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों से परिचित कराया और मंच पर कथक की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि प्रत्येक छात्र के भीतर अद्वितीय प्रतिभा होती है, जिसे सही मंच और निरंतर अभ्यास से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सकती है। प्राचार्या डॉ. नैंसी शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

23 प्रतियोगिताएं, 1500 से अधिक छात्रों की सहभागिता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

फेस्ट में क्विज, क्रॉसवर्ड, बिजनेस प्लान, सोलो व ग्रुप डांस, टी-शर्ट पेंटिंग, क्रिएटिव राइटिंग, नेल आर्ट, स्ट्रीट प्ले, सोलो सिंगिंग, बैटल ऑफ बैंड, पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैशन शो, पोएट्री, मिमिक्री, अंताक्षरी, डुएट सिंगिंग, डिबेट, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, सुडोकू सहित कुल 23 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

देशभर के 100 से अधिक संस्थानों के लगभग 1500 छात्रों ने पंजीकरण कराया। पहले दिन 14 प्रतियोगिताओं में दिल्ली, नोएडा, मेरठ और हापुड़ के करीब 50 महाविद्यालयों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

ग्रुप डांस में भगवान परशुराम कॉलेज प्रथम और लक्ष्मीबाई कॉलेज द्वितीय रहा। क्विज में निशि (मेवाड़ इंस्टीट्यूट, साहिबाबाद) प्रथम तथा मनी व मंजरी (केआईईटी, मुरादनगर) द्वितीय रहे। टी-शर्ट पेंटिंग में पूर्णिमा (रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़) प्रथम और उपांशु (आईटीएस, मुरादनगर) द्वितीय रहे। क्रिएटिव राइटिंग में सुधीन प्रथम व शैली द्वितीय स्थान पर रहे। नेल आर्ट में रिया व हर्षिता (केआईईटी) प्रथम और जैसिका त्यागी द्वितीय रहीं। नुक्कड़ नाटक में शहीद भगत सिंह कॉलेज, दिल्ली प्रथम तथा श्री ऑरबिंदो कॉलेज, दिल्ली द्वितीय रहा। एड मैड शो में आईटीएस मुरादनगर की टीम प्रथम रही। फेस पेंटिंग में आईटीएस मोहननगर प्रथम और आईआईएमटी द्वितीय रहा। पोस्टर मेकिंग में आईएमई साहिबाबाद प्रथम तथा राजधानी कॉलेज, दिल्ली द्वितीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, निदेशकगण, डीन, समन्वयक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दो दिनों तक चले इस सांस्कृतिक उत्सव ने आईटीएस मोहननगर परिसर को कला, संस्कृति और युवा ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

Share This Article
Leave a comment