शालीमार गार्डन में चला प्राधिकरण का बुलडोज़र, मानचित्र के विपरीत बने अवैध ढांचे ढहाए गए

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In Shalimar Garden, the authority’s bulldozer operation demolished illegal structures that were built contrary to the approved map IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

गाज़ियाबाद (शिखर समाचार) अवैध निर्माणों और अनधिकृत कॉलोनियों पर सख्त रुख अपनाते हुए गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने सोमवार को शालीमार गार्डन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-08 की टीम ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए भूखण्ड संख्या एस-499-ए, शालीमार गार्डन एक्स-1, साहिबाबाद पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन—जीडीए ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/3400-vehicles-challaned-in-ghaziabad-136326725.html

जीडीए की मीडिया प्रभारी रूद्रेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राधिकरण की जांच में पाया गया कि भवन का निर्माण स्वीकृत मानचित्र से हटकर किया गया था। निर्माणकर्ता ने अतिरिक्त तल पर कॉलम और दीवारें खड़ी कर दी थीं, जो नियमानुसार प्रतिबंधित हैं। इस पर प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुँचकर जेसीबी की मदद से पूरी संरचना को जमींदोज़ कर दिया।

जीडीए का सख्त रुख—अवैध निर्माण पर निरंतर कार्रवाई जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/rakesh-tikait-arrived-at-the-gadh-ganga-fair/

कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए किसी भी अवरोध के बिना कार्यवाही पूरी कराई। पूरे अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन सुपरवाइज़र, प्राधिकरण सुरक्षा बल और थाना शालीमार गार्डन की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण की अनुमति और स्वीकृत मानचित्र से अलग जाकर कोई भी निर्माण किया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अवैध निर्माणों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Share This Article
Leave a comment