मोदीनगर में गंडासे से माँ -बाप पर किया हमला, जाँच में जुटी पुलिस

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
In Modinagar, a person attacked his parents with an axe; police are investigating. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद थाना मोदीनगर क्षेत्र के हरमुखपुरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। पोते की चाह रखने वाले दादा-दादी पर उनके ही पुत्र मनोज ने गंडासे से हमला कर दिया, जिससे 70 वर्षीय राम शंकर और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गए।

विवाद की वजह

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

मिली जानकारी के अनुसार रमाशंकर और सुशीला अपने बेटे मनोज से पुत्र की चाह रखते थे। मनोज की पहली शादी से दो पुत्रियां हुईं, इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की, लेकिन दोबारा भी तीन पुत्रियां हुईं। बेटियों के जन्म के बाद दादा-दादी ने बेटे और बहू पर दबाव डालना शुरू कर दिया, जिससे घर में क्लेश बढ़ गया।

हमला और इलाज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

क्लेश के चलते गुस्साए मनोज ने घर पहुंचकर गंडासे से अपने पिता और मां पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग दंपति का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment