हापुड़ में इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 संपूर्ण जिले के विकास का खाका तैयार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
In Hapur, the ‘Invest in Hapur Summit 2025’ has prepared a comprehensive development plan for the entire district IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

हापुड़ (शिखर समाचार) हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के एच ब्लॉक सभागार में आयोजित इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 में जिले के औद्योगिक व आधारभूत विकास को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार 2029 तक प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है और हापुड़ भी इस बड़े लक्ष्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हापुड़ को निवेश और रोजगार का हब बनाने का मंत्री का विज़न, विकास के लिए बुलाए ठोस सुझाव

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-ghaziabad-air-quality-hits-363-aqi-pollution-levels-remain-severe-201765547188397.html

मंत्री ने कहा कि समिट का प्रमुख उद्देश्य हापुड़ को निवेश, इंडस्ट्री और अवसंरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना, साथ ही रोजगार के अवसरों का व्यापक विस्तार करना है। उन्होंने बिल्डरों, उद्यमियों, आर्किटेक्ट्स और उद्योग संगठनों से जिले में विकास को गति देने के लिए ठोस सुझाव देने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण के वीसी नितिन गौड़ ने बताया कि समिट में करीब 300 बिल्डरों और उद्यमियों ने अपनी राय रखी, जिनमें आवासीय ढांचे, औद्योगिक क्षेत्रों, सड़क संपर्क, पार्किंग व्यवस्था, नए कमर्शियल जोन, और स्मार्ट सुविधाओं से जुड़ी कई उपयोगी बातें सामने आईं। इन सुझावों पर अमल के लिए प्राधिकरण जल्द ही चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करेगा। वीसी ने यह भी बताया कि प्राधिकरण जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ पहले से गति पकड़ चुकी हैं।

हरिपुर से गढ़मुक्तेश्वर तक: हापुड़ बनेगा निवेश और विकास का नया केंद्र

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/ghaziabad-municipal-corporation-is-arranging/

इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली हरिपुर आवासीय योजना, गढ़मुक्तेश्वर में गंगाधाम परियोजना, विभिन्न नए आवासीय सेक्टर, और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने से हापुड़ क्षेत्रीय स्तर पर एक उभरते निवेश केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

मंत्री ने कहा कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण को विकास की संभावनाओं पर और गहराई से काम करने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला तेजी से विस्तार कर रहा है और ऐसे में योजनाएँ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए, ताकि उद्योग, व्यापार और आवास तीनों क्षेत्र समान रूप से आगे बढ़ सकें।

WhatsApp Image 2025 12 12 at 7.43.18 PM 1

समिट में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक सदर विजयपाल आढती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, प्राधिकरण के वीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बिल्डर, आर्किटेक्ट और उद्योगपति मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत ने हापुड़ को निवेश के नए गंतव्य के रूप में उभरता हुआ बताते हुए प्राधिकरण से तेजी से अनुमोदन, बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक शहरी ढांचे की मांग रखी, जिन पर अधिकारियों ने प्राथमिकता से कार्य करने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment