लखनऊ में फार्मासिस्ट हितों पर महत्वपूर्ण बैठक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Important meeting on pharmacists’ interests held in Lucknow; detailed discussion on issues of Western Uttar Pradesh IMAGE CREDIT TO शुभम

लखनऊ (शिखर समाचार)। लखनऊ इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन फार्मासिस्ट वॉइस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रभारी शुभम आशियान ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के लखनऊ स्थित अध्यक्ष संदीप बडोला से शिष्टाचार भेंट की और फार्मासिस्टों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

फार्मासिस्टों की समस्याओं पर विचार

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

बैठक के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के फार्मासिस्टों की समस्याओं, उनके व्यावसायिक अधिकारों, पंजीकरण संबंधी मुद्दों तथा कार्यक्षेत्र में आ रही कठिनाइयों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा फार्मासिस्टों की एकता को मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

संगठन के प्रयास और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

बैठक में मंडल महासचिव राजकुमार वर्मा, जिला संयोजक विनीत कॉर्नवाल तथा जिला अध्यक्ष शामली रजत नामदेव उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सकारात्मक संवाद से उम्मीद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि इस सकारात्मक संवाद के माध्यम से प्रदेश के फार्मासिस्टों की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में फार्मासिस्टों के हितों को और अधिक मजबूती दी जा सकेगी।

Share This Article
Leave a comment