गाजियाबाद (शिखर समाचार)|
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन द्वारा उपाध्यक्ष के पद पर नंद किशोर कलाल की नियुक्ति की गई है। वह अब तक रामपुर के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। शासन ने उन्हें जनहित में स्थानांतरित करते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया है।
अतुल वत्स के कार्यकाल में पारदर्शिता बनी पहचान, अब विकास की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/housing-council-conducted-allocations/
पूर्व उपाध्यक्ष अतुल वत्स के कार्यकाल में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने कई अहम योजनाओं पर सराहनीय प्रगति दर्ज की। सिद्धार्थ विहार, मदनमोहन मालवीय नगर और मंडोला हाउसिंग जैसी परियोजनाओं में पारदर्शिता और जनहित पर विशेष ध्यान दिया गया। उनके कार्यकाल को गाजियाबाद में विकास की नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
नंद किशोर कलाल पर गाजियाबाद के विकास की नई जिम्मेदारी, जनता को बेहतर बदलाव की उम्मीद
नए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल से जनता और अधिकारियों को बड़ी उम्मीदें हैं। प्रशासनिक अनुभव और विकास कार्यों में उनकी दक्षता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वह GDA की योजनाओं को और तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे। शासन ने उनके कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि शहर में चल रही कई प्रमुख आवासीय और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए यह नेतृत्व परिवर्तन अहम भूमिका निभाएगा।
