पत्नी की हत्या की साजिश रचने वाला पति दो साथियों सहित पकड़ा, पांच लाख की सुपारी देकर कराई वारदात, दो चाकू बरामद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Husband Plotting Wife’s Murder Caught Along with Two Accomplices; Crime Executed for Rs 5 Lakh, Two Knives Seized IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)
हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में महिला की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में महिला के पति समेत तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। जांच में सामने आया है कि पति ने ही पांच लाख रुपये की सुपारी देकर योजनाबद्ध ढंग से पत्नी की हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद किए हैं।

घरेलू कलह और आर्थिक तनाव ने जन्म दिया घातक षड्यंत्र

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने गिरफ्तारी के बाद जानकारी देते हुए बताया कि दो फरवरी की रात महिला रीता शर्मा की हत्या की गई थी। जांच के दौरान शक की सुई पति राहुल शर्मा पर गई। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो गया। राहुल ने स्वीकार किया कि घर में लंबे समय से कलह चल रही थी और पत्नी की बीमारी पर हो रहे खर्च को लेकर भी विवाद रहता था, जिससे वह परेशान था।

राहुल ने अपने प्लास्टिक कारोबार में काम करने वाले गांव के ही शेरअली उर्फ शेरा और फिरोज के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार दो फरवरी की रात करीब आठ बजे तीनों ने कमरे के भीतर रीता का मुंह और गला दबाया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शक से बचने के लिए राहुल ने खुद को शादी समारोह में होने की बात कही और ससुराल से दूसरे पैतृक गांव जाकर रुक गया। तड़के करीब चार बजे वह घर के पिछले दरवाजे से लौटा और परिजनों को चोरी और लूट के दौरान हत्या होने की झूठी सूचना दी।

हत्याकांड में पुलिस ने धर दबोचे तीन आरोपी, मिली ठोस तकनीकी साक्ष्यों की पुष्टि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा, शेरअली उर्फ शेरा पुत्र गुलहसन और फिरोज पुत्र महबूब, सभी निवासी ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक, उपनिरीक्षक बीबी सिंह, उपनिरीक्षक कफील अहमद, उपनिरीक्षक हरिपाल, मुख्य आरक्षी गजेंद्र और आरक्षी रजत शर्मा शामिल रहे। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment