एचपीडीए ने लगाया 19,035 पौधों का लक्ष्य पूरा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ व्यापक वृक्षारोपण

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
HPDA Achieves Plantation Target of 19,035 Saplings; Extensive Tree Plantation Conducted Under the "One Tree in Mother's Name" Campaign | IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

हापुड़ (शिखर समाचार)।

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 19,035 पौधे रोपे गए।

मुख्य कार्यक्रम आनंद विहार बी-ब्लॉक में आयोजित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

आनंद विहार बी-ब्लॉक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे, एचपीडीए उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र, प्रभारी सचिव अमित कादियान तथा अधिकारियों ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल पर दिया जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

एचपीडीए उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की भी अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए 19,035 पौधे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि आनंद विहार, प्रीत विहार, अनंतम सोसायटी, प्लेज पार्क सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 19,035 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment