गाजियाबाद (शिखर समाचार)। छठ के पर्व पर हिंडन छठ घाट पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल और एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग को मजबूत करते हुए उन्हें चेक किया गया। मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश भी दिए गए।
28 अक्टूबर को छठ महापर्व, पूर्वांचल समाज के श्रद्धालु करेंगे हिंडन घाट पर पूजा, सुरक्षा और साफ-सफाई के लिए सभी विभाग अलर्ट
आपको बता दे कि आगामी 28 अक्टूबर 2025 को छठ का महापर्व। ऐसे में हिंडन छठ घाट पर पूजा करने के लिए पूर्वांचल समाज के लोग पहुंचते है। घाट की साफ सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी विभाग जुटे हुए है। पुलिस विभाग के अतिरिक्त अन्य विभाग के अधिकारी भी लगातार घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुड़े हुए है।

