ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। इरॉस सम्पूर्णम सोसायटी में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सोसायटी की 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने पारंपरिक गीत संगीत, नृत्य, खेल और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की बिसरख मंडल मंत्री पूनम गौतम ने किया। इसका उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाने के साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों की परंपराओं को जीवंत बनाए रखना रहा।
कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर की जिला मंत्री वंदना वानखेड़े तथा बिसरख मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता तिवारी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हैं।
विशेष मेले में व्यंजनों और मनोरंजन गतिविधियों ने बांधा समां
हरियाली तीज के अवसर पर सोसायटी परिसर में विशेष मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मनोरंजन की गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं ने परिवार और सखियों के साथ मेले का आनंद लिया तथा विभिन्न पकवानों का स्वाद चखा।
सम्पूर्णम मिस तीज 2026 में अनूपा शुक्ला, किरण शर्मा और अदिति विजेता
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सम्पूर्णम मिस तीज 2026 प्रतियोगिता रही। इसमें गायत्री भारद्वाज, श्रुति सिंह, वर्षा श्रीवास्तव, अनूपा शुक्ला, किरण शर्मा, अनुराधा खंडेलवाल और अदिति सहित कई प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अनूपा शुक्ला, किरण शर्मा और अदिति विजेता रहीं। इसके अलावा नृत्य, संगीत, खेल और रैंप वॉक सहित कई गतिविधियों ने आयोजन में उत्साह भर दिया। आयोजकों ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जुड़ाव का पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक दूसरे से जुड़ने और सामूहिक रूप से खुशियां मनाने का अवसर देते हैं।
