थार से लटककर स्टंट करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो पर 12 हजार रुपये का चालान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Hanging out of a Thar while doing stunts proved costly; a ₹12,000 challan was issued after the video went viral.” — IMAGE CREDIT TO पुलिस

हापुड़ (शिखर समाचार)। जनपद की सड़कों पर थार वाहन से लटककर स्टंटबाजी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन के विरुद्ध कार्रवाई की और 12 हजार रुपये का चालान किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्टंट वीडियो

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि हापुड़ में एक थार वाहन की साइड से लटककर एक युवक द्वारा स्टंटबाजी और हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में युवक चलती गाड़ी से लटककर खतरनाक करतब करता दिखाई दे रहा था, जिससे न केवल उसकी जान जोखिम में थी बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने वाहन की पहचान कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। जांच के बाद संबंधित थार वाहन का 12 हजार रुपये का चालान किया गया।

पुलिस की सख्त चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने लोगों से अपील की कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या लापरवाही से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ गंभीर दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment