जीआरपी पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ हुई चोरी का किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
GRP police solved a theft involving an elderly woman; one accused has been arreste IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर विकास कुमार को गिरफ्तार करने का दावा किया है। विकास रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को चिन्हित कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसने कुछ दिन पूर्व बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर उसका नगदी व ज्वैलरी से भरा बैग चोरी कर लिया था। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर पांच अंगूठियां, एक चैन, सफेद धातु की एक अंगूठी, दो आर्टिफिशियल हार, चार कंगन, दो चूड़ियां, एक अन्य अंगूठी, दो मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और 8 हजार रुपये नगद बरामद किए। सीओ जीआरपी सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5/6 से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। जांच में आरोपी की पहचान विकास कुमार उर्फ बॉबी निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। अभियुक्त अकेले ट्रेन में यात्रा करता था और मौका मिलते ही यात्रियों के मोबाइल, वॉलेट व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया करता था।आरोपी के पास से चोरी के आभूषण और नगदी बरामद हुई है। इसने कुछ दिन पूर्व एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर उसका ज्वेलरी और नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया था। बुजुर्ग महिला का चोरी किया गया सामान भी इसके पास से बरामद हुआ है।

Share This Article
Leave a comment