गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जीआरपी पुलिस लगातार गुमशुदा मोबाइल बरामद करके उनके स्वामियों को सुपुर्द कर रही है। बुधवार को जीआरपी पुलिस ने गुमशुदा 122 मोबाइल फोन बरामद करते हुए उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत लगभग 24 लाख रुपए बताई जा रही है।
जीआरपी टीम की बड़ी सफलता
संवाददाता सम्मेलन में सीओ जीआरपी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जीआरपी टीम थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मुकदमों के खुलासे के लिए लगातार कार्य कर रही है। टीम की सक्रियता के चलते एक बार फिर गुमशुदा मोबाइल की बड़ी खेप बरामद की गई है।
विभिन्न कंपनियों के 122 मोबाइल बरामद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
जीआरपी टीम ने विभिन्न कंपनियों के कुल 122 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए।
24 लाख रुपए की बरामदगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/
पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपए है। जीआरपी टीम अन्य गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए भी लगातार अभियान चला रही है।
