शामली (शिखर समाचार)
शहर के विश्वकर्मा नगर में बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामकुमार संगल, पवन संगल और मुकेश संगल द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
रामायण पाठ में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण
रामायण पाठ के वाचक दीपक शर्मा, मांगेराम शर्मा और सुरेश कुमार रहे। वाचकों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं और जीवन चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। रामायण पाठ के दौरान श्रद्धालु पूरे समय भक्ति में लीन रहे और भगवान श्रीराम तथा हनुमान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
श्रद्धालुओं की उपस्थिति और प्रसाद वितरण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
कार्यक्रम में शिवम संगल, शनि संगल, आयुष संगल, विकास संगल, परमिंदर सिंह, प्रवीण वशिष्ठ, युवराज, सुभाष सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। रामायण पाठ और कथा के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
तुलसी पौध वितरण और सुख-शांति की कामना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/deliberations-held-during-bhakiyu-tikait/
साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान का स्मरण करते हुए क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
