पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग के चौड़ीकरण को शासन की स्वीकृति, 4.70 करोड़ से सुधरेगी जिला मुख्यालय तक पहुंच

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Government approval granted for widening of the Eastern Yamuna Canal embankment road; access to the district headquarters will improve with a ₹4.70 crore project IMAGE CREDIT TO जिलाधिकारी प्रोफाइल फोटो

शामली (शिखर समाचार) नवीन जिला मुख्यालय तक आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश शासन ने पूर्वी यमुना नहर पटरी से जुड़े संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 4 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। बजट स्वीकृत होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है और जल्द ही धरातल पर काम दिखाई देने की उम्मीद है।
जिला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बढ़ते यातायात दबाव और संकरी सड़क के कारण हो रही दिक्कतों को देखते हुए नहर पटरी के दोनों किनारों की सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव में उल्लेख किया गया था कि वर्तमान मार्ग की चौड़ाई बहुत कम होने से दो वाहनों का आमने-सामने से निकलना कठिन हो जाता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शासन ने प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद इसे मंजूरी प्रदान कर दी।

जिला मुख्यालय की राह होगी आसान: यमुना नहर पटरी सड़क विस्तार को हरी झंडी, पहली किश्त जारी

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

छह फरवरी को संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार शामली भैंसवाल मार्ग तक पूर्वी यमुना नहर पटरी सड़क के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही प्रथम किश्त के रूप में 46 लाख 17 हजार रुपये भी निर्गत कर दिए गए हैं, जिससे प्रारंभिक निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि नवीन जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों का कामकाज शुरू होने के बाद इस मार्ग पर आने-जाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है और आगे और वृद्धि होना तय है। अभी लोगों को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास वाले रास्ते से होकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे समय अधिक लगता है और जाम की स्थिति भी बनती है।

सीधा, सुरक्षित और तेज़: सड़क चौड़ीकरण से यातायात और आपात सेवाओं को मिलेगा नया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

सड़क चौड़ीकरण पूरा होने पर शहर और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को सीधा, सुरक्षित और बेहतर मार्ग उपलब्ध होगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी बल्कि आपात स्थिति में भी राहत और बचाव सेवाओं की आवाजाही तेज हो सकेगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि धनराशि उपलब्ध होते ही निर्माण एजेंसी को कार्यादेश जारी कर काम शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment