गाजियाबाद देहात जोन पुलिस ने करोड़ो के मोबाइल फोन किए बरामद, स्वामियों को किए सपुर्द

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Ghaziabad Rural Zone police recovered mobile phones worth crores and returned them to their owners IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढ़ने के लिए कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। गाजियाबाद के देहात जोन पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोनों की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने लगभग एक करोड़ की कीमत के 238 मोबाइल फोन बरामद किए। खास बात यह है कि पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद करने के बाद उनके स्वामियों को सपुर्द भी कर दिए है। संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्रर पोर्टल पर मोबाइल चोरी और खोने की शिकायत प्राप्त हुई थी। सर्विलांस व अन्य माध्यमों से 238 मोबाइल फोन बरामद किए गए है, जिनकी अनुमानित लागत एक करोड रुपए है। देहात जोन पुलिस इससे पूर्व 698 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। अभी तक 936 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके है। बरामद सभी मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना लोनी- 20, ट्रॉनिका सिटी- 15, अंकुर विहार- 25, लोनी बॉर्डर- 24, मसूरी- 65, मुरादनगर- 28, मोदीनगर-30, निवाड़ी- 15 व भोजपुरी – 16 पुलिस ने बरामद किए है।

Share This Article
Leave a comment