गाजियाबाद (शिखर समाचार)। बढ़ती ठंड को देखते हुए गाजियाबाद नगर निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कर रहा है, जिसमें लगभग 60 स्थलों पर लकड़ियां डालते हुए अलाव की व्यवस्था कराई गई है। आश्रय स्थलों के साथ-साथ, प्रमुख चौराहे एवं मार्गों को चिन्हित किया गया है, जहां पर निराश्रित एकत्र होते है और वहां पर सुखी लकड़ियां डलवाई जा रही है। मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन साहिबाबाद, मोहन नगर रोडवेज बस अड्डा, सूर्य नगर चौकी, बृज विहार पुलिया, आयकर भवन, सेक्टर 23 संजय नगर चौक, जस्सीपुरा मोड, कालका गाड़ी पुलिस चौकी, एमएमजी अस्पताल के पास, पीएसी चौक केला भट्टा, कमला नेहरू नगर चौक, डबल टंकी मिर्जापुर चौराहा व अन्य स्थाई तथा अस्थाई आश्रय स्थलों के बाहर भी अलाव की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन ल, बस अड्डा व अस्पताल पर विशेष रूप से स्थलों का चयन करते हुए राहगिरियों के लिए अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम पिछले 2 वर्ष से अलाव व्यवस्था पर व्यय नहीं कर रहा है। राजस्व की बचत करते हुए उद्यान विभाग द्वारा एकत्र लकड़ी का इस्तेमाल अलाव में किया जा रहा है। हेडमाली, सुपरवाइजर तथा उद्यान पर्यवेक्षक अजय हरित के द्वारा लगातार आवश्यक स्थान पर समय से अलाव व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा ऐसे स्थान, जहां अधिक संख्या में यात्रीगण तथा निराश्रित एकत्र होते है, उनका चयन करते हुए लकड़ी डलवाई जा रही है। सिटी जोन में 19, कवि नगर में 10, विजय नगर में 7, मोहन नगर जोन में 10, तथा वसुंधरा जोन में 11 स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए आवश्यकता को देखते हुए 60 से अधिक स्थानों पर अलाव व्यवस्था कराई जा रही है। प्रभारी उद्यान तथा टीम को निर्देश दिए गए है कि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव व्यवस्था की जाए, जिससे निराश्रितों एवं राहगिरियों को भी राहत मिल सके। नंदी पार्क गौशाला तथा बेसहारा जीव के लिए अलाव की व्यवस्था टीम कर रही है।
निराश्रितों के लिए अलाव की व्यवस्था कर रहा गाजियाबाद नगर निगम, 60 सार्वजनिक स्थलों पर डलवाई लकड़ियां
Leave a comment
Leave a comment
