गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सिटी जोन पुलिस ने एक बार फिर खोए हुए मोबाइल की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 200 मोबइल लगभग 50 लाख कीमत के बरामद किए। फोन बरामद करने के बाद उनके स्वामियों को भी वापस कर दिए गए है। संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि शहर के अलग-अलग थानों में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग के कई मामले दर्ज थे। इन मामलों की जांच के दौरान सर्विलांस और स्वॉट टीम ने तकनीकी साधनों की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया गया। इसके बाद बरामद मोबाइलों को मोबाइल स्वामियों की पहचान कर उन्हें सौंपा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सेंट्रल इम्पोर्टेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल पर मिले डाटा के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत कोतवाली नगर, विजयनगर, नंदग्राम, कविनगर, मधुबन बापूधाम, सिहानी गेट और साइबर थानों की टीमों ने मिलकर 200 मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा कोतवाली नगर ने 50, विजयनगर ने 50, सिहानी गेट ने 16, नंदग्राम ने 28, कविनगर ने 24, मधुबन बापूधाम ने 24 और थाना साइबर ने 8 फोन बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे खोए हुए मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वापस दिलाए जा सके।

