मोदीनगर में चला जीडीए का पीला पंजा : 52 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों को किया जमींदोज

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
GDA’s ‘Yellow Claw’ operation in Modinagar: Illegal colonies developing on 52 bighas were demolished. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार) |

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए बुधवार को मोदीनगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की। उपाध्यक्ष के कड़े निर्देशों के बाद प्रवर्तन दस्ते ने लगभग 52 बीघा (52,000 वर्ग मीटर) भूमि पर काटी जा रही दो प्रमुख अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कॉलोनाइजर्स ने टीम का भारी विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली।

करोड़ों की जमीन पर चल रही थी अवैध प्लॉटिंग

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन 02 की टीम ने पहली बड़ी कार्यवाही औरंगाबाद गदाना, हापुड़ रोड पर की। यहाँ ग्लोब शाइन बिल्डर एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खसरा संख्या 396 पर लगभग 30,000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। करीब 6 माह से यहाँ बाउंड्रीवॉल और सड़कों के लिए मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था, जिसे टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से उखाड़ फेंका।

विरोध के बावजूद नहीं थमा प्राधिकरण का दस्ता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

दूसरी कार्यवाही ललितपुर तिबड़ा मार्ग पर की गई। यहाँ खसरा संख्या 10 और 11 की लगभग 22000 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग का जाल बिछाया जा रहा था। यहाँ बनाई गई सड़कों, बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस को प्राधिकरण ने मलबे में तब्दील कर दिया। कार्यवाही के दौरान निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजर्स ने टीम को रोकने का प्रयास किया और जमकर हंगामा काटा, लेकिन पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ते की सख्ती के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा।
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जनता से अपील है कि किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले उसके स्वीकृत मानचित्र की जांच अवश्य कर लें।

मौके पर मौजूद रहा भारी अमला

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

ध्वस्तीकरण की इस बड़ी कार्यवाही का नेतृत्व प्रभारी प्रवर्तन जोन 02 ने किया। मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित प्रवर्तन जोन 2 का समस्त स्टाफ और प्राधिकरण का भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन की इस सख्त कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध प्रॉपर्टी डीलरों और भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a comment