गाजियाबाद : अवैध निर्माणों पर चला जीडीए का डंडा, विरोध के बीच कई इमारतें ध्वस्त व सील

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ghaziabad: GDA took strict action against illegal constructions, demolishing and sealing several buildings amid protests. IMAGE CREDIT AUTHORITY

गाजियाबाद (शिखर समाचार) |

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को बरकरार रखते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष के कड़े निर्देशों के अनुपालन में प्रवर्तन जोन 03 की टीम ने मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया और मेरठ रोड सहित आसपास के इलाकों में अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

भारी विरोध के बावजूद कार्रवाई जारी

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

प्रभारी प्रवर्तन जोन 03 के नेतृत्व में टीम ने मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया, मेरठ रोड और एनडीआरएफ सदरपुर रोड पर बालाजी एन्क्लेव के पास अवैध निर्माणों को चिन्हित कर कार्यवाही शुरू की। मौके पर मौजूद स्थानीय निर्माणकर्ताओं और भू-माफियाओं ने विरोध किया और काम रोकने की कोशिश की। हालांकि, प्राधिकरण के साथ मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और अवरोध पैदा करने वालों को पीछे धकेलते हुए ध्वस्तीकरण और सीलिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की।

मुख्य क्षेत्रों में कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

  • मोरटा इंडस्ट्रियल एरिया: कई अवैध ढांचे बुलडोजर से ध्वस्त किए गए।
  • मेरठ रोड: सड़क किनारे अतिक्रमण और अनाधिकृत निर्माणों पर सीलिंग की गई।
  • बालाजी एन्क्लेव (एनडीआरएफ रोड): अवैध विस्तार को सील कर दिया गया।

अधिकारियों और सुरक्षा की मौजूदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन जोन के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर और मेट मौजूद रहे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ प्राधिकरण का अपना पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी अप्रिय घटना को टाला जा सका।

जीडीए प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शहर में बिना अनुमति के किए जा रहे किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment