शाहपुर बम्हैटा में जीडीए का कड़ा एक्शन: 5000 और 1000 वर्ग मीटर में किए जा रहे अवैध निर्माण जमींदोज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
GDA Takes Strict Action in Shahpur Bamheta: Illegal Constructions Spread Over 5,000 and 1,000 Square Metres Demolished IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ शाहपुर बम्हैटा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर चल रहे अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निर्माणकर्ताओं को पुलिस बल द्वारा नियंत्रित किया गया।

कार्रवाई का विवरण:

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

° मामला 1 (आदित्य वर्ल्ड सिटी मार्ग): खसरा संख्या-1898 पर गंदे नाले के पास लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित रेडीमेड बाउंड्रीवॉल के अंदर लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में लोहे के पाइप खड़े कर टीन शेड और एक कमरे का अवैध निर्माण किया गया था।

° मामला 2 (अर्बन होम के पीछे): प्रदीप यादव पुत्र भीम सिंह यादव द्वारा लगभग 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में चिकन पॉइंट की दुकानें और वेयरहाउस का निर्माण किया जा रहा था। साथ ही निकट की रिक्त भूमि पर चिनाई आदि का कार्य अवैध रूप से चल रहा था।

ध्वस्त किए गए मुख्य बिंदु:

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

अवैध रूप से बनाई गई सड़कें,
बाउंड्रीवॉल और साइट ऑफिस,
टीन शेड, कमरे और दुकानें
ध्वस्तीकरण की इस संपूर्ण कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-5 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगामी महीनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment