जीडीए का बुलडोजर चला अब इंदिरापुरम में : कई संपत्तियों पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The GDA’s bulldozer has now rolled into Indirapuram: several properties face sealing and demolition action IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अवैध निर्माणों के विरुद्ध गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन जोन-6 टीम ने इंदिरापुरम क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए कई भवनों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई जीडीए के उपाध्यक्ष के निर्देशन में की गई, जिसके तहत अवैध और स्वीकृत मानचित्र से अधिक किए गए निर्माणों को चिन्हित कर सख्त कदम उठाए गए।

अनधिकृत निर्माण पर जीडीए की बड़ी कार्रवाई: तीन संपत्तियों को किया गया सील

ALSO READ:https://hindi.news18.com/amp/news/uttar-pradesh/ghaziabad-yashoda-medicity-inauguration-president-draupadi-murmu-inauguration-cm-yogi-defense-traffic-special-arrangements-local18-9777634.html

जीडीए के मीडिया प्रभारी रूद्रेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने सबसे पहले शक्तिखंड-2 स्थित भूखण्ड संख्या-05 पर निर्माणकर्ता रानू भदौरिया द्वारा किए गए अतिरिक्त निर्माण को सील किया। इसके पश्चात नीतिखंड-1 के भूखण्ड संख्या-1075 पर निर्माणकर्ता जी.सी. सक्सेना द्वारा और शक्तिखंड-3 के भूखण्ड संख्या-340 पर सौरभ गुप्ता द्वारा स्वीकृत मानचित्र से अधिक निर्माण करने पर सीलिंग की कार्यवाही की गई।

इसके अलावा नीतिखंड-2 स्थित भूखण्ड संख्या-48 पर निर्माणकर्ता अनिल त्यागी द्वारा किए गए अनाधिकृत निर्माण को मौके पर ध्वस्त किया गया। जीडीए टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को धराशायी कर दिया।

इंदिरापुरम में जीडीए की सख्ती: अवैध निर्माण पर अब नहीं चलेगी मनमानी, कार्रवाई होगी लगातार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/additional-cp-keshav-kumar-chaudhary-meeting/

कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन जोन-6 के प्रभारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन स्टाफ तथा जीडीए पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई को शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से अंजाम दिया गया।
जीडीए अधिकारियों के अनुसार इंदिरापुरम सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में अवैध निर्माणों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी भी निर्माणकर्ता को स्वीकृत मानचित्र से अधिक निर्माण करने या बिना अनुमति भवन खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्राधिकरण ने आमजन से भी अपील की है कि वे केवल स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कार्य करें और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण से बचें। जीडीए द्वारा कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति निर्माण करते हुए पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी चाहे वह ध्वस्तीकरण हो, सीलिंग हो या जुर्माना।

जीडीए की सख्त कार्रवाई से इंदिरापुरम में मचा हड़कंप, स्थानीयों ने कहा—अब होगा व्यवस्थित विकास

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/mussoorie-police-solved-a-theft-case/

अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के इस अभियान से इंदिरापुरम क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासियों ने भी जीडीए की इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि ऐसी सख्ती से ही क्षेत्र में अनुशासन और व्यवस्थित विकास संभव है।

जीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहरी विकास के मानकों को बनाए रखने तथा शहर की सौंदर्यात्मकता को बचाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2025 10 25 at 6.19.56 PM
Share This Article
Leave a comment