गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरटी और अटोर गांवों में लगभग 26 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर खेती की भूमि पर बनाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़कें, कमरे और अन्य निर्माणों को पूरी तरह से तोड़ दिया।
अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई: जेसीबी से तोड़े गए सड़क और कमरे
यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 की टीम के नेतृत्व में की गई। बताया गया कि अटोर क्षेत्र की लगभग 14 बीघा भूमि, जो प्राधिकरण की हरनंदीपुरम योजना से सटी हुई है, में भी अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कें और बने कमरे तोड़े गए।
अवैध निर्माण पर सख्त चेतावनी: पुलिस और प्राधिकरण ने दिया संदेश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/on-ramte-ram-road-the-municipal-commissioner/
कार्यवाही के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया। प्राधिकरण अधिकारियों ने मौके पर चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पुनः प्लॉटिंग या अवैध निर्माण का प्रयास किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण की टीम ने स्पष्ट किया कि अनाधिकृत कालोनियों और बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में प्रवर्तन अनुभाग का पूरा स्टाफ और पुलिस दस्ता मौजूद रहा।
