जीडीए : 28 परिवारों का अपने घर का सपना हुआ साकार, पारदर्शिता के साथ निकला पीएम आवास योजना का ड्रॉ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
GDA: 28 families’ dream of owning a home comes true as the PM Awas Yojana draw is conducted transparently IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए बड़ी सौगात दी है। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में निजी विकासकर्ता द्वारा निर्मित 28 भवनों के आवंटन के लिए लॉटरी ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी कार्यवाही प्रशासनिक अधिकारियों और आवेदकों की सीधी मौजूदगी में संपन्न हुई।

इन क्षेत्रों के लाभार्थियों को मिला लाभ

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

यह लॉटरी ड्रॉ योजना संख्या 922-41डी के तहत ग्राम नूरनगर (खसरा संख्या-823 मि, 826 मि) और ग्राम सद्दीकनगर (खसरा संख्या 839 से 843, 834, 835 व 838) में स्थित भवनों के लिए निकाला गया। इन भवनों का निर्माण निजी विकासकर्ता मैसर्स एन्थम यथकीर्ति इन्फ्रासिटी प्रा.लि. बिल्डर्स द्वारा किया गया है। 28 मुख्य आवंटियों के साथ साथ 3 आवेदकों की एक वेटिंग लिस्ट भी तैयार की गई है, ताकि किसी कारणवश आवंटन निरस्त होने पर उन्हें मौका मिल सके।

प्रशासनिक अधिकारियों की रही पैनी नजर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/special-intensive-review-program-meeting/

लॉटरी की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और उच्चाधिकारियों का पैनल मौजूद रहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद, अपर सचिव एवं वित्त नियंत्रक (जीडीए), परियोजना अधिकारी एवं सी.एल.टी.सी. टीम के अधिकारियों की देखरेख में आवेदकों के सामने ही पर्चियां निकाली गईं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि संपूर्ण प्रक्रिया शासन के कड़े दिशा निर्देशों के अनुरूप अपनाई गई है ताकि किसी भी प्रकार के भेदभाव की गुंजाइश न रहे।

जल्द मिलेगा कब्जे का हक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sihani-gate-police-solved-a-showroom-theft/

जीडीए के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। लॉटरी ड्रॉ के सफल आयोजन के बाद अब पात्र लाभार्थियों को जल्द ही आवंटन पत्र सौंपकर उनके सपनों के घर का कब्जा दे दिया जाएगा। इस दौरान मौजूद आवेदकों ने भी प्राधिकरण की इस पारदर्शी कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a comment