गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेला-2026: डीएम और एसपी ने मेला स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Garh Ganga Kartik Purnima Fair 2026: DM and SP Inspect Fairgrounds, Direct Officials to Expedite Preparations — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। आगामी गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेला-2026 को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, सीडीओ श्रुति शर्मा तथा एएसपी महेश कुमार ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत गंगा खादर में लगने वाले ऐतिहासिक पौराणिक मेले के स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

इस दौरान शीर्ष अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित विभागों और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन का प्रयास है कि इस वर्ष मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share This Article
Leave a comment