ऑपरेशन प्रहार : कंट्री मेड पिस्टल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Prahar: Gang Selling Country-Made Pistols Busted, 3 Accused Arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्यवाही कर रही है। अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने थाना वेव सिटी पुलिस के साथ मिलकर कंट्री मेड पिस्टल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 अभियुक्त ऋषिक, पवन और आदित्य को चेकिंग के दौरान थाना वेव सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 3 पिस्टल, 3 जिन्दा कारतूस मय मैगजीन और 1 काले रंग की स्कॉर्पियों एन गाडी बरामद की। खास बात यह है कि यह गैंग सोशल मिडिया पर कंट्री मेड पिस्टल की फोटो और वीडियो डालकर ग्राहकों से संपर्क किया करते था। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि थाना वेवसिटी क्षेत्र में हथियार बेचने वाला गिरोह आने वाला है। गिरोह को गिरफ्तार करने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

सोशल मीडिया पर पिस्तौल का कारोबार करने वाला गिरोह धर दबोचा: तीन गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav\

चेकिंग के दौरान एक लग्जरी गाड़ी को रोका गया, जिसमें तीन अभियुक्त सवार थे। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से कंट्री मेड पिस्टल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह पिस्टल प्रिंस और गोलू से खरीदी थी। वह पहले भी इनसे कई पिस्टल खरीद चुके है। पिस्टल को इनसे कम दामों में खरीद कर आगे अच्छे दामों में बेच दिया करते थे, जिनसे काफी मुनाफा होता था। एसीपी क्राइम अतुल कुमार सक्सेना ने बताया कि कंट्री मेड पिस्टल बेचने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है। पकड़े गए तीनों अभियुक्त पिस्टल खरीद कर बेचने का काम किया करते थे और ग्राहकों को दिखाने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते थे।

Share This Article
Leave a comment