बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली की कार हादसे का शिकार, ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर, बड़ी अनहोनी टली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Former BSP Rajya Sabha Member Munkad Ali in Car Accident, Collides with Tractor-Trolley, Major Tragedy Averted IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार) हाफिजपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया, जब बसपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली की फार्च्यूनर गाड़ी हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। टक्कर जोरदार थी, लेकिन राहत की बात रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकले। हादसे में मुनकाद अली और चालक को मामूली चोटें आईं।

सड़क हादसा: प्रयागराज से लौट रहे मुनकाद अली की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, पशु बचाने का प्रयास कार बना हादसे का कारण

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

पुलिस के अनुसार मुनकाद अली प्रयागराज में पार्टी की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे और मेरठ के किठौर स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। देर रात जैसे ही उनकी गाड़ी हाफिजपुर क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क पर एक बेसहारा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

हादसे के बाद राहत: मुनकाद अली समेत सभी यात्री सुरक्षित, पुलिस ने जांच शुरू की

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायल लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाया गया। बाद में मुनकाद अली को दूसरे वाहन से मेरठ के लिए रवाना कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने फोन पर बात कर हालचाल लिया। थाना प्रभारी हाफिजपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोग खतरे से बाहर हैं। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment