सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गाजियाबाद नगर निगम के 36 मालियों का हुआ विनियमितिकरण, नगर आयुक्त ने सौंपे पत्र

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Following the Supreme Court’s order, 36 gardeners of Ghaziabad Municipal Corporation were regularized, and the Municipal Commissioner handed over the appointment letters IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उद्यान विभाग के 36 माली श्रमिकों का विनियमितीकरण कराया गया तथा उन्हें पत्र भी दिए गए। नगर आयुक्त ने माली श्रमिकों का उत्साहवर्धन करते हुए शहर हित तथा निगम हित में कार्य करने के लिए कहा। उच्चतम न्यायालय से गाजियाबाद नगर निगम के 73 माली श्रमिक केस जीते, जिसके अनुपालन में वर्तमान में रिक्त 36 स्थाई माली के पद पर 36 माली श्रमिकों का विनियमितीकरण नगर आयुक्त द्वारा कराया गया। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शेष माली श्रमिकों के पद सर्जन हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र प्राप्त करने के बाद माली श्रमिकों ने महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त का धन्यवाद भी किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि 16 जुलाई 2005 से उक्त मालियों का विनियमितीकरण कराया जा रहा है। शासन द्वारा पद सृजित होने के बाद शेष माली श्रमिकों का भी विनियमतिकरण किया जाएगा, जिनको पत्र दिए जा चुके है, उनके भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश टीम को दिए गए है। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, तथा नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष अनुराग नगर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment