हापुड़ (शिखर समाचार): थाना धौलाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित पांच मीट तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 238 किलो भैंस का मांस तथा पशुवध में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं।
संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम शेखपुर खिचरा स्थित इसरार के मकान के पास तालाब किनारे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर छापा मारा गया और छापेमारी के दौरान इसरार, नाजिम, मोनिस और निजार को पशुवध करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया।
भैंस का मांस और उपकरण बरामद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, गंडासा, दरांती, छुरी और रस्सी सहित अन्य उपकरण बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
