रबूपुरा (शिखर समाचार)
शुक्रवार रात थाना रबूपुरा पुलिस और गौवध के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गौवध में प्रयुक्त होने वाले औजार व अवैध हथियार बरामद किए हैं।
वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़
पुलिस के अनुसार रात में वाहन चेकिंग के दौरान गांव रौनिजा के पास एक ऑटो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो ऑटो में सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों और बरामद सामग्री
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
घायलों की पहचान ओखला, नई दिल्ली निवासी सैयद और मेवात क्षेत्र, हरियाणा निवासी गोरामियां के रूप में हुई है। उनके अन्य साथी मेवात निवासी मुंसर कमाल, मोहम्मद बिलाल तथा मदनपुर खादर निवासी पुष्पेंद्र कुमार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ऑटो, गौवध के लिए रखे गए दो चाकू, चार सिरिंज, चार इंजेक्शन की शीशियां, दो आरी ब्लेड, लोहे का नुकीला सरिया, प्लास्टिक के खाली कट्टे और रस्सी आदि सामान बरामद किया है।
गौवध निवारण अधिनियम के तहत मामला
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को थाना क्षेत्र में गौवंश के अवशेष मिलने के बाद गौवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी उसी प्रकरण में वांछित चल रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी है।
