गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के ए-7 पार्ट-1 में शनिवार दोपहर को पिचकारी बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग फैक्ट्री के द्वितीय तल पर लगी थी और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना लोनी फायर स्टेशन को दी गई, जिसके बाद फायर स्टेशन से 3 पानी के टैंकर मौके के लिए रवाना किए गए।
फायर ब्रिगेड की कार्रवाई
मौके पर आग की तेजी को देखते हुए फायर स्टेशन साहिबाबाद से 1 और फायर स्टेशन वैशाली से 1 फायर टैंकर मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर मौजूद दमकल विभाग की टीम ने होज लाइन बिछाकर आग को बुझाने शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।
जनहानि नहीं और जांच जारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
गनीमत रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई, वहीं आग लगने के कारण की जाँच की जा रही है। मुख्य अग्निमिशन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि लोनी फायर स्टेशन को फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही गाड़ियां रवाना की गई। मौके पर 350 गज के प्लॉट में दो मंजिला बनी फैक्ट्री की द्वितीय मंजिल पर आग लगी हुई थी। आग को दमकल विभाग की टीम ने बुझा दिया है। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण की जाँच चल रही है।
