बाइक के पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Fire breaks out at a motorcycle parts manufacturing factory; the fire department brings the blaze under control. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। साहिबाबाद साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित चरण ऑटोटेक फैक्ट्री में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास की भारत आयल फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फैक्ट्री में रखा भारी मात्रा में माल जलकर खाक हो गया।

दो फैक्ट्रियों में तेजी से फैली आग

ALSO READ: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशन साहिबाबाद को दोपहर करीब 12 बजे चरण ऑटोटेक व भारत आयल फैक्ट्री, साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र साहिबाबाद में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन साहिबाबाद से 2 फायर टेंडर और फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सहित 3 फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए।

घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि आग दोनों फैक्ट्रियों में फैल चुकी थी। आग और काला धुआं काफी तेज था तथा लपटें तेजी से फैल रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया।

कई फायर स्टेशनों से पहुंचीं 10 गाड़ियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

आग की तीव्रता को देखते हुए फायर स्टेशन कोतवाली से अग्निशमन अधिकारी सहित 3 फायर टेंडर, फायर स्टेशन मोदीनगर से 1, फायर स्टेशन लोनी से 2, जनपद हापुड़ से 1 और जनपद गौतमबुद्धनगर से 1 फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए। कुल 10 दमकल गाड़ियों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया।

फायर यूनिट ने तीनों तरफ होज लाइन फैलाकर तेजी से फायर फाइटिंग शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया।

ऑटो पार्ट्स और पैकेजिंग सामग्री को भारी नुकसान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

बताया गया कि चरण ऑटोटेक फैक्ट्री में बाइक के ऑटो पार्ट्स बनाने का कार्य होता था। आग लगने से टीन शेड गिर गया, जिसमें भारी मात्रा में ऑटो पार्ट्स रखे हुए थे। फैक्ट्री के आगे के हिस्से में प्लास्टिक, थर्माकोल और पैकेजिंग मटेरियल भी बड़ी मात्रा में भरा हुआ था, जिससे आग ने तेजी पकड़ी।

पास स्थित भारत आयल फैक्ट्री में भी आग की शुरुआत हो गई थी, लेकिन दमकल टीम ने समय रहते उसे काबू में कर लिया और आसपास के क्षेत्र को भी सुरक्षित बचा लिया। इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment