मोदीनगर में किसानों का धरना स्थगित, जिलाधिकारी ने बाइक से पहुंचकर की वार्ता, उतार चढ़ाव मार्ग पर दिया आश्वासन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Farmers’ protest in Modinagar postponed; District Magistrate arrives on a bike to hold talks and assures action on the Utar-Chadhav route.. IMAGE CREDIT TO REPORTER

मोदीनगर (शिखर समाचार)। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर तलहैटा गोल चक्कर के पास ग्रामीणों के लिए चढ़ने-उतरने का मार्ग दिए जाने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के धरने पर सोमवार दोपहर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादड़ स्वयं मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद किसानों ने फिलहाल अपना धरना स्थगित कर दिया।

गोल चक्कर निर्माण और ग्रामीणों की समस्या

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

तलहैटा गांव के निकट गोल चक्कर का निर्माण कार्य चल रहा है। आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन यहां से होता है, लेकिन चढ़ने उतरने के लिए अलग मार्ग नहीं होने के कारण किसानों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर किसान कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। किसान नेता कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में रविवार से दोबारा धरना शुरू किया गया था।

जिलाधिकारी ने मौके पर की समीक्षा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादड़ प्रशासनिक टीम और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना स्थल तक दोपहिया वाहन पर किसानों के साथ बैठकर पहुंचकर उनकी मांगों को विस्तार से सुना।

प्रशासन का आश्वासन और आगे की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों की कृषि भूमि एक्सप्रेस वे क्षेत्र में आ रही है, उसका अधिग्रहण शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही चक मार्ग, नलकूप और अन्य मदों का मुआवजा प्राथमिकता से दिलाया जाएगा। चढ़ने उतरने के मार्ग के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से शीघ्र वार्ता कर व्यवहारिक समाधान निकाला जाएगा।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने आपसी सहमति से अपना धरना फिलहाल स्थगित कर दिया और आगे की कार्रवाई का इंतजार करने की बात कही।

Share This Article
Leave a comment