जेवर (शिखर समाचार)। भारतीय किसान संघ की ओर से सोमवार को गांव साबौता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया
बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष दीपक नंबरदार ने की, जबकि संचालन खंड मंत्री ललित ने किया। बैठक में जिला महामंत्री डॉ. उमेश शर्मा ने किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए यमुना विकास प्राधिकरण की भूमि अधिग्रहण नीति को किसानों के हित में पारदर्शी ढंग से लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा तथा 7 प्रतिशत आवासीय भूखंडों का वितरण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
डॉ. उमेश शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान संघ व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी।
किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर बनी रणनीति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
बैठक में किसानों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर संगठन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अनुराग त्यागी, जिला अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, जितेंद्र कुमार, राहुल, भूपेश, रिंकू पंडित, देवदत्त शर्मा, कांत शर्मा, मुकुल शर्मा, देशराज सिंह, शिवकुमार, रविंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
