YEIDA क्षेत्र में परिधान निर्यात इकाई का बड़ा विस्तार, 60 करोड़ से अधिक निवेश से सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major Expansion of Garment Export Unit in YEIDA Area, Over ₹60 Crore Investment to Provide Employment to Hundreds IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार): Sabs Exports International ने यमुना एक्सप्रेसवे में औद्योगिक विस्तार की योजना की शुरुआत की

60 करोड़ रुपये निवेश और नए रोजगार सृजन के अवसर

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

Sabs Exports International Private Limited ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विस्तार का बड़ा कदम बढ़ाया है। कंपनी को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा आज आशय पत्र (एलओआई) प्रदान किया गया। प्रस्तावित परियोजना में 60 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और लगभग 400-500 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

परिधान निर्माण में विशेषज्ञता और अंतरराष्ट्रीय बाजार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

कंपनी सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमुख निर्यातक इकाई है और प्रीमियम स्मार्ट कैजुअल बुने हुए परिधानों के डिजाइन-आधारित निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। मुख्य रूप से पुरुष परिधान पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, साथ ही चुनिंदा महिला परिधान भी तैयार किए जाते हैं। वर्तमान में कंपनी यूरोप, अमेरिका और कनाडा सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों का निर्यात कर रही है, और इसके ग्राहक में उच्च और मध्यम श्रेणी की बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं।

“मेक इन इंडिया” के लक्ष्य और उत्पादन विस्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

कंपनी का उद्देश्य “मेक इन इंडिया, विश्व और भारत के लिए” की सोच को मजबूत करना है। वर्तमान में इसकी विनिर्माण इकाइयां नोएडा और ग्रेटर नोएडा में संचालित हैं, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र में नई इकाई स्थापित कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना पर काम शुरू किया गया है।

औद्योगिक विशेषज्ञों के अनुसार, इस निवेश से क्षेत्र में वस्त्र एवं परिधान निर्माण उद्योग को नई मजबूती मिलेगी और उत्तर प्रदेश को वैश्विक परिधान निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

Share This Article
Leave a comment