सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी का दिखा उत्साह, दीपों से रोशन हुए सरकारी भवन और लाभार्थियों के घर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Enthusiasm of public participation witnessed in Seva Sankalp Abhiyan; government buildings and beneficiaries' homes illuminated with lamps IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जनपद में विभिन्न सेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए, विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित किए गए।

जिला अस्पताल और रक्तदान शिविरों का आयोजन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिला अस्पताल नोएडा में सांसद महेश शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल वितरित किए। नोएडा स्थित भारतीय चिकित्सा संघ भवन और ग्राम बिसरख में रक्तदान शिविर आयोजित हुए। जेवर में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कृषि विज्ञान केंद्र छौलस, दादरी में कृषि गोष्ठी आयोजित कर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे सहित अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ और किसान मौजूद रहे। इसके बाद यहां ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया।

दीप प्रज्वलन, औजार किट वितरण और प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नोएडा के वेदवन पार्क सेक्टर-78, नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित नवीन कार्यालय और जिला उद्योग केंद्र सूरजपुर में भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुए। विश्वकर्मा जयंती पर जिला उद्योग केंद्र में पात्र लाभार्थियों को औजार किट वितरित की गईं। दनकौर वृद्धाश्रम तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय दादरी और दनकौर में भी दीप प्रज्वलित कर सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया गया।

जनपद के सरकारी कार्यालयों, विकासखंड कार्यालयों, नगर निकायों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी भवनों को भी दीपों से रोशन किया गया। लाभार्थी परिवारों ने अपने घरों पर दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की। ग्राम ततारपुर में विधायक तेजपाल नागर ने प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया। विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, किसानों, विद्यार्थियों, लाभार्थियों और आमजन की सहभागिता रही।

Share This Article
Leave a comment