37 करोड़ की जमीन से हटाया अतिक्रमण, बिलासपुर में चला बुल्डोजर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Encroachment removed from land worth ₹37 crore; bulldozers deployed in Bilaspur. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

—–18 हजार वर्ग मीटर पर अवैध निर्माण ध्वस्त, दो मकान भी तोड़े

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र बिलासपुर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए करीब 18 हजार वर्ग मीटर जमीन को मुक्त कराया। अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 37 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अवैध निर्माण और दो मकान तोड़े गए

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। बिलासपुर के खसरा नंबर 100, 104 और 105 की जमीन पर अवैध रूप से घर बनाकर और बाउंड्री कर प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही थी। शिकायत मिलने पर प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर निर्माण ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अवैध रूप से बने दो मकानों को भी तोड़ दिया गया।

प्राधिकरण ने दी चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए किसी भी तरह का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले भूलेख विभाग से पूरी जानकारी लें, ताकि अवैध कॉलोनियों में निवेश कर नुकसान न उठाना पड़े।

अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर भूलेख विभाग के ओएसडी रामनयन सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह सहित टीम ने सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कॉलोनियों पर रोक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/after-26-days-the-protest-ended/

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिशों पर फिलहाल रोक लग गई है और क्षेत्र में अन्य अवैध निर्माण करने वालों में भी हड़कंप मच गया है।

Share This Article
Leave a comment